वयोवृद्ध कांग्रेस नेता और पूर्व मुखिया का निधन

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
बरबीघा : वयोवृद्ध कांग्रेस नेता एवम पूर्व मुखिया सिधेश्वर सिंह का शनिवार के दिन निधन हो गया। वे लगभग 90 वर्ष आयु के थे। स्व सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बरबीघा प्रखण्ड अंतर्गत कुसेड़ी गांव स्थित पैतृक आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पूर्व विधायक गजानन्द शाही , समाजवादी नेता शिवकुमार , पूर्व मुखिया डॉ दीपक कुमार , कांग्रेस नेता अजय कुमार , हरिकिशोर कुमार छोटी , युवा जदयू के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत कुमार छोटू , पिंजड़ी पंचायत के मुखिया पवन किशोर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ व कार्यकर्ताओं ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। लोंगो ने अपने शोक संवेदना में उन्हें एक निष्ठावान, सामाजिक ,राजनीतिक ,सभी को अपना समझने वाला ,जटिल से जटिल समस्या को आसानी से सुलझाने वाला वेवाक और जुझारू नेता बताया।