शेखपुरा : जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत नवीनगर – ककरार के ग्रामीण समाहरणालय पहुचे । इस गाव के अधिकांश वार्ड में बोरिग कराने के बाद जल आपूर्ति किये बिना ही ठीकेदार इस कार्य को पूर्ण करने के फ़िराक में है। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण ने इस मामले की जाँच कर दोषी पर कार्रवाई और जलापूर्ति चालू करने की मांग की है। वार्ड संख्या 09, 12,13 और 14 के ग्रामीण पानी की समस्या से कुछ ज्यादा ही परेशान हैं।. ग्रामीण जाहिर अली, एहसान अली, शबीर अहमद, फिरोज आलम, नैयर मालिक, मो मजहर, मो मौसम अज्जा खातून, नुसरत खातून आदि ने आरोप लगाया कि जल नल योजना कार्य का सम्पादन करने वाले ठीकेदार की मनमानी के कारण इन लोगो को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।. इस सम्बन्ध में ग्रामीण फिर से इस योजना के तहत बोरिंग करने की मांग की है।ग्रामीणों ने आग्रह किया है . कि जल्द से जल्द इस योजना का लाभ इन्हें उपलब्ध कराया जाय।