शोसद नेता डॉ सुधीर का अकबरपुर क्षेत्र में जन संपर्क अभियान

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
अकबरपुर : शोषित समाज दल का हिसुआ विधान सभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी डॉ सुधीर कुमार का अकबरपुर क्षेत्र के करीब आधे दर्जन गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया गया।
डॉ सुधीर ने आज अपने दल के साथियों के साथ प्रखंड के पचरूखी, घुमई, कोसुम्हार, रतनपुर, कुहिला, तिलक बिगहा, नेमदारगंज आदि गांवों का भ्रमण करके समस्याओं की जानकारी ली।साथ ही शहीद जगदेव प्रसाद के कार्यकलापों की चर्चा भी की गयी।
उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों का विकास नहीं हो पाया इस कारण ग्रामीणों में काफी रोष और क्षोभ देखा गया । खासकर पिछड़े दलित के गांवों की विकास के मामले में काफी अनदेखी की गयी है।
डॉ सुधीर के साथ दल के संसदीय समिति बिहार के अध्यक्ष प्रो॰ उमाकांत राही, सुरेन्द्र मिस्त्री, उपेन्द्र प्रसाद,चंद्रमणि प्रसाद,लाल नारायण प्रसाद,अनील कुमार,अलखदेव प्रसाद,बबलू प्रसाद आदि शामिल थे।
नवादा से कृष्णा कुमार चंचल की रिपोर्ट