करंट लगने से किसान की मौत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सदर प्रखंड अंतर्गत देवरा गांव में बिजली का करंट लगने से 40 वर्षीय किसान रामप्रवेश यादव की मौत हो गई। मृतक गांव के किसान बनारसी यादव का पुत्र बताया गया है। सूत्रों ने बताया कि किसान घर से धान का रोपनी करवाने निकले थे। देर शाम तक घर वापस नही लौटने पर घर वालों ने उनका खोजबीन करना शुरू कर दिया। तब उनकी लाश बघार में पड़ी मिली। सूत्रों ने बताया कि बघार में टूटे बिजली के तार से स्पर्श हो जाने से किसान की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। बाद में नगर थाना पुलिस ने किसान के शव को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दी। घटना के सम्बंध में एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज कराई गई है। उधर जदयू वाणिज्य प्रकोष्ठ के नेता अनिल सागर ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए विधुत विभाग और जिला प्रशासन से मृतक के आश्रितों को अविलंब मुआवजा राशि देने की मांग की। मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां और दो पुत्र छोड़ गए है।