शेखपुरा : शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। लॉकडाउन के लागू होने को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने यह आदेश जारी किया है। सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सरकार के लॉकडाउन के आदेश और जिला प्रशासन के स्थानीय आदेश के तहत सभी शैक्षणिक, प्रशैक्षिक कोचिंग संस्थान बंद रहने का आदेश जारी किया गया है। इसके अलावा जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के शिक्षा विभाग के कार्यालय बंद रखने का आदेश दिया गया है। विभाग ने हालाकि इस दौरान सभी अधिकारी और कर्मी को मुख्यालय में ही रहने का निर्देश दिया है। ताकि आवश्यक कार्य में उनका सहयोग लिया जा सके।