शेखपुरा : एनएमसीएच से शेखपुरा के कोरोना पॉजिटिव मरीज के संदिग्ध अवस्था में लापता होने को लेकर रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष (अभियान समिति )जितेंद्र नाथ ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया है कि मरीज को 3 तारीख को भर्ती किया गया था और 6 तारीख को परिवार के सदस्य जब संपर्क साधने की कोशिश की तो मोबाइल स्विच ऑफ आने लगा। परिवार ने अस्पताल प्रशासन से जब संपर्क साधा तो पता चला कि मरीज अस्पताल में है ही नहीं। इस घटना से साफ जाहिर होता है कि बिहार सरकार कितनी बड़ी लापरवाह है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि भर्ती के समय जब अस्पताल में मरीज के देखभाल के लिए एक व्यक्ति को ठहरने के लिए अनुमति मांगा तो उसे रहने के लिए नहीं दिया गया उन्होंने बिहार सरकार, एनएमसीएच प्रशासन ,स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे जी एवं शेखपुरा जिला अधिकारी से मांग की है कि किसी भी तरह से इस व्यक्ति को खोजा जाए। अगर कल तक इस व्यक्ति को नहीं खोजा गया तो राष्ट्रीय लोक समता पार्टी शेखपुरा जिला में 18 तारीख को लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने आवास के बाहर 2 घंटे के सांकेतिक धरना पर बैठेगी। उसके बाद एक प्रतिनिधि मंडल जिला अधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो इस घटना को लेकर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी पूरे बिहार में आंदोलन खड़ा करेगी।