शेखपुरा : कोरोना वायरस की वजह से देशभर में लागू लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक द्वारा लगातार भोजन वितरण का काम किया जा रहा है । । भोजन वितरण कार्य में संघ के आनुषांगिग संगठन विश्व हिंदू परिषद व भाजपा परिवार के द्वारा जिले में प्रतिदिन भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा है । वहीं इस कार्य में राजनीतिक संगठन भाजपा के नेता भी बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं । संघ की तरफ से हर रोज जिले में तकरीबन सात सौ लोगों के बीच भोजन वितरित किए जा रहे हैं। इस संबंध में पूर्व जिला महामंत्री भाजपा संजय कुमार उर्फ कारु सिंह ने बताया कि रविवार को जिले के शेखपुरा नगर महादेबनगर के महादलित टोला में और कटारी रोड बुधौली में वितरण किया गया, वहीं बरबीधा प्रखंड के शेरपर महादलित टोला एवं बढनपुरा महादलित टोला में वितरण किया गया । इस अवसर पर जिला कार्यवाह अनिल कुमार, सह जिला कार्यवाह अभय कुमार ने कहा कि गरीबों को खाना खिलाना दैवीय कार्य है । मौके पर जिला शारीरीक प्रमुख गोपाल कुमार, विपिन कुमार, शिवरत्न मिश्रा शेखपुरा नगर भाजपा महामंत्री अरविंद हरिओम, विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष उपेंद्र प्रेमी, अरुण साव उर्फ भगत जी,जिला व्यवस्था प्रमुख सुभाष बरबिगहिया भाजपा नेता जय प्रकाश गुप्ता, मनोज सिन्हा ,बलराम आनंद, ,पंकज शर्मा, सहित अन्य स्वयंसेवक लगातार सेवा में लगे थे।