शेखपुरा।जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शेखपुरा ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 22 मार्च के बाद राज्य के बाहर से आने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या 820 है, जिनका कोरोना वायरस के परिपेक्ष में दूरभाष पर भौतिक सत्यापन कराया गया है ।जिसमे अरियरी प्रखण्ड के 91, बरबीघा के 173 ,चेवाड़ा के 192 , घाटकुसुम्भा के 33 शेखोपुरसराय के 65 तथा शेखपुरा सदर प्रखंड में 266 कुल 820 व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन कराया गया है ।अभी तक जिला से कुल 8 व्यक्तियों का सैंपल पटना जांच के लिए भेजा गया था । इसमें 7 व्यक्तियों का नेगेटिव आया है।कल 4 अप्रैल 20 को एक व्यक्ति का सैंपल पटना भेजा गया है जिसका प्रतिवेदन अभी तक प्राप्त नहीं है।