राजगीर : आज राजगीर प्रखण्ड के नई पोखर पंचायत के वार्ड सं० 12 ग्राम गाजीपुर मे ठाेस तरल कचडा प्रबंधन इकाई का शुभा२म्भ जिला पदा० श्री योगेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया, लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वारा पंचायतो मे ठोस तरल कचडा प्रबंधन इकाई का शुभारम्भ किया जाना है,इस योजना अंतर्गत नालन्दा के तीन पंचायतो का चयन किया गया गया है ,जिसमे राजगीर प्ररवण्ड मे नई पोखर पंचायत,गिरियक के रैतर पंचायत,चण्डी प्ररवण्ड के सरथा पंचायत है, नीर निर्मल परियोजना अंतर्गत इकाई का शुभारम्भ आज नई पोखर पंचायत मे किया गया, इस अवसर पर जिला पदा० महोदय ने कचडे का सही निवटान कर कई बीमारियो के बचने की बात ग्रामीणो को बताई,पंचायत के मुरिवया मंजू देवी ने जिला पदा० महोदय के समक्ष यह वचन दिया कि अगले बार जब कभी कार्यक्रम इस पंचायत मे होगा तो वह कार्यक्रम कचडा मुक्त नई पोखर पंचायत मे होगा,पंचायत के मुरिवया ने गुजरात भ्रमण के दौरान वहॉ की साफ सफाई का जिक्र किया और उसका अनुकरण अपने पंचायत मे करने की बात की, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप मे उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार,अनुमडंल पदा० श्री संजय कुमार,जिला समन्वयक श्री राजीव रंजन,जिला सलाहकार श्रीमति किरण कुरेथिया,प्ररवण्ड विकास पदा० श्री मिथिलेश बिहारी वर्मा वर्मा ,प्रखण्ड समन्वयक विधा भूषण,पूर्व जिला परिषद् सदस्य अनीता गहलौत,वार्ड सदस्य,स्वच्छता मित्र,पर्यवेक्षक सहित सैकडो की संख्या मे ग्रामीण मौजुद रहे,