मलयपुर में दिखेगा राजस्थान के राजेश्वरी मंदिर के तर्ज पर बना पंडाल

जमुई
जनादेश न्यूज जमुई
बरहट(धीरज कुमार सिंह) : जमुई मलयपुर में दुर्गा पूजा पंडाल को राजस्थान के राजेश्वरी मंदिर के तर्ज पर बनाया जा रहा है, जो जिले में आकर्षक का केंद्र होगा। इस पंडाल को अंतिम रूप देने में गिरिडीह से आए कारीगर दिन रात एक किए हुए हैं। 70 फीट ऊंचा 120 फीट की चौड़ाई तथा रंग-बिरंगे कपड़े तथा जगमगाती बिजली की रोशनी में सजा पंडाल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।
मलयपुर में वर्ष 1968 से दुर्गा पूजा का आयोजन होता आ रहा है इसकी जानकारी पूजा समिति के संयोजक रूबेन कुमार सिंह उर्फ बोली सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की उस समय के तत्कालीन स्टेशन प्रबंधक बीसी पांडेय ने रेलवे परिषद में मां दुर्गा की पूजा शुरू की थी तब से लेकर आज तक मां की पूजा होती आ रही है। इस पूजा में मलयपुर के स्थानीय लोगों की भी भूमिका होती है।
जब बात धर्म और आस्था का हो तो कुछ इस तरह की मिशाल मलयपुर रेलवे दुर्गा पूजा में भी देखने को मिला। जहां गिरिडीह से आए मुस्लिम कारीगर दिन-रात कर पंडाल को भव्य रूप देने में लगे हैं। पंडाल निर्माण में लगे कारीगर मोहम्मद सलीम कहते हैं कि वर्षो से यह कार्य कर रहा हूं। वैसे काम के बदले हम लोगों को मजदूरी मिलती है। लेकिन आस्था का यह काम करने से संतुष्टि भी मिलती है वही मोहम्मद सलीम बताते हैं काम में कोई त्रुटि ना हो जाए इसलिए हम लोग इंटरनेट की भी मदद लेते हैं।
वही संयोजक रूबेन कुमार सिंह ने बताया कि पूजा में कोई त्रुटि ना रह जाए इसलिए अयोध्या के विद्वान पंडित कृपा शंकर पांडेय को अपनी टीम के साथ पूजा करने का जिम्मा दिया है। वही सुबह होते ही विधिवत पूजा पाठ शुरू हो जाता है जो देर शाम तक चलता रहता है। वैसे पूजा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों द्वारा हरिनंदन सिंह को दी गई है जो पूरे वैदिक विधि विधान के साथ माता दुर्गा की आराधना कर रहे हैं।
मलयपुर रेलवे दुर्गा पूजा कमेटी में सदस्य संयोजक रूबेन कुमार सिंह उर्फ बुली सिंह, अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, सदस्य निर्मल कुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, रंजन कुमार यादव, पंकज सिंह ,अभय कुमार सिंह सबों की अहम भूमिका होती है