छापामारी में 8 लीटर चुलाई शराब बरामद,पियक्कड़ गिरफ्तार,फरार महिला कारोबारी और शराबी के विरुद्ध मुकदमा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
घाटकुसुम्भा : उत्पाद विभाग की एक टीम ने घाटकुसुम्भा गांव में छापामारी कर 8 लीटर चुलाई शराब बरामद करने में सफलता पाई। जबकि शराब के अड्डे से शराब पीते एक पियक्कड़ को धर दबोचा। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद अवर निरीक्षक शिवेंद्र कुमार के नेतृत्व में छापामारी के दौरान घाटकुसुम्भा में चुलाई शराब बेच रही एक महिला रिंकू देवी पुलिस को देखकर भाग निकली। जो कि गांव के ही दिनेश राम की पत्नी बताई गई है। लेकिन उसके द्वारा छोड़ गए शराब को टीम ने जब्त कर ली। अड्डे पर शराब पी रहे शराबी महेश महतो को भी टीम ने गिरफ्तार कर ली। जो कि उसी गांव का रहनेवाला बताया गया है। फरार शराब के महिला कारोबारी व पियक्कड़ के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।