शेखोपुरसराय : स्थानीय प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव आते ही प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है मालूम हो कि शेखोपुरसराय प्रखंड प्रमुख बेबी देवी के खिलाफ प्रखंड के 5 पंचायत समिति सदस्यों ने मोर्चा खोल दिया है । इस मोर्चे को तोड़ने के लिए दो दलों के लोग अपनी जीत के लिए जोरदार राजनीति करना शुरू कर दिया है । इस प्रखंड क्षेत्र में कुल 7 पंचायत हैं जिसमें नीमी पंचायत और अम्बारी पंचायत में दो-दो और शेष पंचायत में एक एक पंचायत समिति सदस्य हैं । कुल मिलाकर प्रखंड में पंचायत समिति सदस्यों की संख्या 9 है। जिसमें 5 पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रखंड प्रमुख वेवी देवी के खिलाफ लाया है। सूत्रों ने बताया कि प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक की तिथि 8 जनवरी तय की गई है। उक्त बैठक में आपसी समन्वय न मिलने पर मतदान की नौबत आएगी। ऐसे में प्रखण्ड प्रमुख की कुर्सी बचाने और गिराने वालों की ताकतों की आजमाइश होगी।