आज 3 जुलाई 2024 को सरकार के कर कमलों द्वारा विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी,6 विशेष सर्वेक्षण कानूनगो , विशेष सर्वेक्षण लिपिक ,विशेष सर्वेक्षण अमीन के पदों पर चयनित 9 हजार 8 सौ 88 अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र वितरण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया ।
इसी परिपेक्ष्य में नगर भवन , बिहार शरीफ, नालंदा में श्री शशांक शुभंकर ,जिलाधिकारी एवं श्रीमती उदिता सिंह, बंदोबस्त पदाधिकारी, नालंदा के द्वारा बंदोबस्त कार्यालय नालंदा के तत्वाधान में 211 नवनियोजित संविदा कर्मियों यथा (विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी 12, विशेष सर्वेक्षण कानूनगो 22 , विशेष सर्वेक्षण लिपिक 26,विशेष सर्वेक्षण अमीन 151) को नियोजन पत्र वितरण किया गया ।
बंदोबस्त पदाधिकारी महोदय ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि दिनांक 4 जुलाई से 10 जुलाई तक नगर भवन ,बिहारशरीफ में मूल प्रमाण पत्रों के साथ योगदान देना सुनिश्चित करेंगे । साथ ही सभी चयनित अभ्यर्थियों को 11 जुलाई से प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि सर्वे कार्य ससमय पूर्ण किया जा सके।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता राजस्व, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता आदि उपस्थित थे।