78 वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सवैयाटांड़ पंचायत के सभी विद्यालय में फहराया गया तिरंगा

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) प्रखंड क्षेत्र के सवैयाटाड़ के पंचायत के 78 वां स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी विद्यालय में तिरंगा झंडा को सलामी दिया गया।स्वतंत्रता दिवस को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी लोग हाथों में तिरंगा झंडा लेकर खुशी में झूम के नजर आए।इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई।प्रभात फेरी में वंदे मातरम और जय हिंद के नारे के जयघोष से पूरा क्षेत्र देश भक्ति मय रहा है।उत्क्रमित मध्य विद्यालय बसरौन में प्रधानाध्यापिका सविता कुमारी,प्राथमिक विद्यालय झलकडीहा दीपा कुमारी,उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहदा प्रधानाध्यापक लालजीत कुमार,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोपालपुर प्रधानाध्यापक दयानंद सिन्हा,प्राथमिक विद्यालय पहवाचक प्रधानाध्यापक संजय रविदास,उत्क्रमित मध्य विद्यालय बाराटाड़ प्रधानाध्यापक मोहम्मद खालिद असलम,उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बाराटाड़ प्रधानाध्यापक प्रिंस राज,पूर्वी मुखिया संजय यादव,लेंगुरा पैक्स अध्यक्ष पवन सिंह के साथ शिक्षिका पूजा कुमारी,अंजनी कुमारी,अंजू कुमारी मोहम्मद मंसूर आलम,मंटू कुमार के उपस्थितथे।