70 लीटर महुआ शराब लदे बाइक को पुलिस किया जब्त

नवादा

जनादेश न्यूज़ नेटवर्क

रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ के समीप से शराब परिवहन पर अंकुश लगाते हुए एसआई पिंकी कुमारी एवं पीएसआई रौशन कुमार ने सिमरकोल गांव से 70 लीटर देशी महुआ शराब लदे एक बाइक को जब्त किया।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने को लेकर शराब निर्माण, परिवहन, बिक्री,भंडारण एवं सेवन के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।गुप्त सूचना के आलोक में एसआई पिंकी कुमारी व पीएसआई रौशन कुमार ने सशस्त्र बलों के सहयोग से सिमरकोल मोड़ के समीप जांच अभियान चलाया गया।इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नम्बर के एक होंडा शाइन बाइक पर प्लास्टिक के बोरे में बन्द कुल 70लीटर देशी महुआ शराब जब्त किया गया।जबकि शराब धंधेबाज पुलिस गिरफ्त में नहीं आ सका।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब परिवहन में उपयोग किये जाने वाले बाइक एवं शराब को जब्त किया गया है।वहीं फरार शराब धंधेबाज के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।