सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के महत्त्वपूर्ण योगदान एवं कर्त्तव्यपरायणता की सराहना करते हुए आयुक्त ने जिला के समन्वित एवं सर्वांगीण विकास के प्रति कटिबद्ध होने की आवश्यकता पर दिया बल।
कोरोना महामारी की रोकथाम एवं बचाव/ बिहार विधान सभा चुनाव 2020 /बिहार विधान परिषद चुनाव 2020 /छठ महापर्व 2020 का सफल, सुचारू एवं शांतिपूर्ण आयोजन एक महत्त्वपूर्ण कार्य।
सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने बिना रुके एवं बिना थके दिन- रात एक कर आपदा संकट एवं निर्वाचन कार्य में लगन एवं मेहनत से किया कार्य । उन तमाम व्यक्तियों के अमूल्य योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कोविड संक्रमण के दौर मे सभी आयोजन कोविड मानक के अनुरूप शांतिपूर्ण हुआ संपन्न।
प्रमंडलीय आयुक्त पटना ने विधि व्यवस्था एवं विकास योजनाओं की समीक्षा कर हिंदी भवन सभागार में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर की हौसला अफजाई।
उच्चाधिकारियों से सम्मान पाकर सभी अधिकारी हुए अत्यंत खुश एवं भावुक, जताया आभार।