16 नये पोजेटिव लोग मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 251 पहुंची

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : डाॅ॰ कृष्ण मुरारी प्रसाद सिंह एसीएमओ शेखपुरा ने बताया कि कोविड-19 का संक्रमण जिला में लगातार वृद्धि हो रही है। अभीतक जिले में संक्रमित व्यक्तियों की कुल संख्या-251 और स्वस्थ होकर घर जानेवाले रोगियों की संख्या-172 हो गई है। इस समय जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या-79 हो गई है। बृहस्पतिवार को 05 व्यक्ति आइसोलेटेड केंद्र से स्वस्थ होकर अपना घर चलें गये। उन्होंने बताया कि कुछ नागरिकों के द्वारा काफी लापरवाही किया जा रहा है। वे बिना काम के और बिना मास्क के सड़कों पर मटरगश्ती कर रहें है। सोशल डिस्टेंस का भी अनुपालन नहीं हो रहा है। इस लापरवाही के कारण मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज 16 नये व्यक्तियों का रिपोर्ट पोजिटिव आया है, जिसमें मनकौल के 03, शेखोपुरसराय -01, बरबीघा-01, बाढ-01 एवं शेखपुरा प्रखंड का 10 व्यक्ति कोविड-19 के संक्रमित पाये गये है। कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन शेखपुरा के द्वारा हर संभव कारगर कदम उठायें जा रहें है। इनायत खान जिलाधिकारी शेखपुरा के द्वारा कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुये पूरी शक्ति से लाॅकडाउन का अनुपालन करने का निदेश अधिकारियों को दिया गया है। सभी कार्यालयों में भी फेस मास्क और सोशल डिस्टेसिंग का अनुपालन करने का निदेश दिया गया है। कोविड -19 के संक्रमण को रोकना, मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का अनुपालन करने को लेकर जिला प्रशासन के अभियान में अब आमजनों का सहयोग मिलने लगा है। अब जिलेवासियों में व्यवहार परिवर्तन कर कोरोना को परास्त करने में जी-जान से जुट गये है। अभी विषम परिस्थितियां है जिससे बचने के लिए अपने शक्ल को फेस मास्क से ढकना जरूरी है, अन्यथा गम्भीर परिणाम भुगतने पड़ सकतें है।