हिलसा प्रखंड में बाढ़ का कहर, लोकाईन समेत सभी नदियो का जलस्तर बढ़ा

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
हिलसा (अविनाश कुमार सुमन) : पिछले पाँच दिनों से हो रही लागातार वारिश से हिलसा प्रखंड के सभी छोटी बड़ी नदियां उफान पर है।लोकाईन नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रखण्ड के कई जगहों पर तटबंध टूट गया है।जिससे दो दर्जन से अधिक गाँव सरदार विगहा, फुलवरिया, धुरि विहगा,छियासठ विगहा, कोनिया पर, नवगढ़, सूरत विगहा, साह बगीचा, परवलपुर, हरवंशपुर, कोरावा, अकोपुर समेत अन्य गाँव बाढ़ की चपेट में आ गया है।बाढ़ के स्थिति उत्पन्न होने से प्रशासन लगातार गाँवो का निरीक्षण कर रही है।ग्रामीणों का आवागमन प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है।ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन लगातार हमलोगों के सम्पर्क में है।प्रखंड विकास पदाधिकारी राजदेव रजक जल से प्रभावित जगहों पर लगातार नजर रखे हुए हैं।प्रशासन की ओर से लगातार वार्निग दिया जा रहा है कि नदी के किनारे नही जाये।जद यू युवा के जिलाउपाध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि नदी में जलस्तर बढ़ने से धान के फसल डूबने लगा है।लोग घर में रहने को विवश हैं।सड़क टूटने से यातायात बाधित है।