हार्ड कोर नक्सली सिद्धु कोडा का साथी मुंशी हेम्ब्रम गिरफ्तार

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई (ब्यूरो अजीत कुमार/संजय कुमार ) : अनुमंडल आरक्षी अधीक्षक के कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में डीएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र में रविवार को सीआरपीएफ तथा जिला पुलिस बल के साथ संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया।जिसके दौरान चन्द्रमंडी थाना क्षेत्र के गेन्डवाडीह से हार्ड कोर नक्सली सिद्धु कोडा के मारक दस्ता का सक्रिय सदस्य मुंशी हेम्ब्रम,पिता बाबूलाल हेम्ब्रम साकिनः भेलवा,थाना सोनो,जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही साथ एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल भी बरामद हुआ है।
गिरफ्तार मुंशी हेम्ब्रम चकाई,चन्द्रमंडी और सोनो थाना क्षेत्र में कई ठेकेदार लेवी भी लेने की बात स्वीकार किया है। वह कई वर्षों से इस संगठन से जुड़ा हुआ था। गिरफ्तार नक्सली खैरा थाना कांड संख्या 259/19, U/S-147/148/149/121/121A)/122/127/120(B) IPC और 25(1-B) A/26 Arms act और16/17/18/19/20/21/22 UAP act में वांछित था। इसकी गिरफ्तारी नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की एक बड़ी कामयाबी मानी जा रही है और नक्सली बैकफुट पर नजर आ रहे हैं। नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस की लगातार कारवाई से अब डीआईजी मनु महाराज को मुंगेर भेजने की सरकार की रणनीति कामयाब होती दिख रही है। ये वही मनु महाराज हैं जिनकी कार्यशैली से हमेशा असामाजिक तत्व दहशत में रहे हैं। अब नक्सली संगठन भी इनकी रणनीति के आगे पस्त होते दिख रहे हैं।
इस अभियान में चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी,चन्द्रमंडी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार,जिला नक्सल सेल के पदाधिकारी,सीआरपीएफ के जवानों के साथ ही साथ जिला पुलिस बल के जवानों ने भाग लिया है।