हल्की बारिश से जलमग्न हुई गांव की गलियां, 7 निश्चय योजना की खुली पोल

नवादा
जनादेश न्यूज़ नवादा
गोविंदपुर, नवादा-: गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत खखंदुआ गांव में हल्की बारिश से गांव की गली जलमग्न हो गई है। जल जमाव से लोगो के बीच समस्या उत्पन्न हो गई और लोग काफी परेशान दिखे। कहने को तो मुख्यमंत्री जी के महाकांक्षी योजना सात निश्चय योजना के तहत गांव में गली नाली निर्माण कार्य किया गया लेकिन हल्की बारिश ने योजना की पोल खोल दी। बताया जाता है कि यह गांव की मुख्य गली है और बरसात के दिनों हर साल इसी तरह जलजमाव की समस्या होती है। यहां तक की बेमौसम बारिश होने पर जल जमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।
वहीं दर्जनों ग्रामीणों का कहना है कि गांव के मुख्य गली में जल जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए मुखिया वार्ड सभी से सिकायत किया गया मगर कोई भी गली में हो रहे जल जमाव की समस्या को निदान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जिसके कारण आए दिन हल्की बारिश में भी गली में जल जमाव हो जाती है , गांव के मुख्य गली में जल जमाव रहने के कारण लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
गोविंदपुर से कन्हाई चौधरी कि रिपोर्ट