हत्या मामले में 3 को आजीवन कारावास एक रिहा, 2 मई 2011 को विनोद मंडल की हुई थी हत्या

जमुई
जनादेश न्यूज़ मुंगेर
मुंगेर (ब्युरो गौरव कुमार मिश्रा) : 18 वर्ष पूर्व नया रामनगर थाना के चिकदह झील के पास माव लिचिंग में पत्थर से पीट- पीट कर विनोद मंडल की हत्या मामले में कोर्ट एफटीसी प्रथम बीके सिन्हा नें सत्रवाद संख्या 187/04 में उपलब्ध साक्ष्य का अवलोकन किया । वही अभियोजन एव बचाव पक्ष की दलील सुनने के बाद तीन अभियुक्तों को कोर्ट ने आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीनों का नाम राम जी मंडल दिनभर मंडल एवं ब्रह्मदेव मंडल है जबकि एक अभियुक्त फंटूश मंडल को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया गया।