सीएसपी संचालक लुटकांड का सोनो पुलिस ने किया उद्वभेदन।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
सोनो( सरोज कुमार दुबे) सोनो पुलिस ने सीएसपी संचालक से लुटकांड का उद्वभेदन करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। ज्ञात रहे पिछले 11सितंबर को सोनो झाझा मुख्य पथ पंचपहाड़ी के पास से लुटेरों ने सी एस पी संचालक से दस लाख रुपए लुटकर फरार हो गए थे। सोनो पुलिस को काफी मशक्कत के बाद यह सफलता प्राप्त हुई है।सोनो पुलिस ने सीएसपी संचालक लुटकांड मे संलिप्त चंदन बर्णवाल पिता कौशल प्र०बर्णवाल ग्राम लखनकियारी थाना सोनो को उसके घर से गिरफ्तार कर हिरासत में लिया है। झाझा एसडीपीओ भाष्कर रंजन ने मीडिया को बताया की चंदन बर्णवाल की मोबाइल लोकेशन व कॉल डिटेल के आधार पर इस लुटकांड का उद्वभेदन किया है। लुटकांड मे चंदन बर्णवाल के आलावे कई लोगों की नाम आ रहा है जिसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया है कि सड़क लुटकांड मे भी चंदन बर्णवाल का नाम आ रहा है। जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है।