सीआरपीएफ ने नहीं मनाया, दीपावली ,पुलिस शहीद सप्ताह मनाकर किया पौधरोपण

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो( सरोज कुमार दुबे ) : प्रखंड के सुदूरवर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्र चरकापत्थर में. सीआरपीएफ के जवानों ने दीपावली पर्व नहीं मनाया। बल्कि यहां के जवानों ने शहीद पुलिस जवानों की याद में चरकापत्थर थाना परिसर और कैंप में पौधरोपण कर इसे शहीद सप्ताह के रूप में मनाया। इस बारे में सीआरपीएफ कैंप के कमांडर बलवंत सिंह वर्मा ने कहा कि यहां पौधरोपण कर ही दीपावली पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस शहीद सप्ताह में पौधरोपण किया जा रहा है। पौधरोपण से शहीद पुलिस जवानों की आत्मा को शांति मिलेगी। पौधरोपण से ही आसपास के वातावरण शुद्ध होगें। श्री सिंह के शब्दों में दीपावली पर्व में लोग पटाखों को खूब फोड़ते है जिससे जानवर भयाक्रांत हो जाते हैं। इससे छोटे जीवों और छोटे पौधों की भी मौत हो जाती है। साथ ही पटाखे के जहरीले धुएं से वातावरण प्रदूषित जाता है। पौधरोपण कर वातावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सकता है। श्री सिंह के अनुसार पौधारोपण से कई तरह से लोगों को फायदा मिलता है। इस अवसर पर पर चरकापत्थर सीआरपीएफ कैंप परिसर में सैकड़ों फलदार, शोभनीय एवं अन्य पौधे लगाये गए। इस कार्यक्रम के अवसर पर चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभु शर्मा, सीआरपीएफ सहायक समादेष्टा शामल सिंह, एएसआई राजेश कुमार, सीआरपीएफ के चतुर, भुपिंदर एवं अन्य जवान के अलावे स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि गजेन्द्र यादव, मो०कलाम मिंया, लोजपा नेता रुष्तम अंसारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे ।