सदर अंचल के सीओ को दी गईं विदाई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सोमवार को सदर अंचल के अंचल अधिकारी रविशंकर पांडेय के स्थानान्तरण पर शेखपुरा सदर अंचल परिसर में बिदाई समारोह आयोजित कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह की अध्यक्षता सदर प्रखंड के बीडीओ मंजुल मनोहर मधुप ने की। समारोह में जिला कोषागार पदाधिकारी शशिकांत आर्य, कार्यक्रम पदाधिकारी , नगर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ,महसार पंचायत के मुखिया विजय सिंह , आलोक कुमार राजस्व कर्मचारी ,त्रिभुवन प्रसाद सिंह लिपिक ,संजय कुमार प्रधान लिपिक एवं प्रखंड अंचल, मनरेगा , नगर थाना सहित अन्य आफिस के सभी कर्मी मौजूद थे। मालूम हो कि गत दिनों राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर सीओ रविशंकर पांडेय का स्थानांतरण सारण जिला कर दिया था। वे एक कुशल पदाधिकारी के साथ साथ गायक , संगीतकार और रचनाकार भी थे।