शेखपुरा में बार बालाओं के ठुमके कार्यक्रम को रोकने गई पुलिस टीम पर पथराव

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : बीती रात्रि पुलिस लाइन के सामने वाजिदपुर में डांस पार्टी पर रोक लगाने गयी पुलिस पर पत्थरबाजी क समाचार मिला है। यह घटना बीती आधी रात की है। घटना के बाद गाव में तनाव है। पुलिस मामले में छानबीन शुरू कर पार्टी के आयोजको के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गयी है। इस सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि वाजिदपुर के कुछ युवा पुराने साल की बिदाई को लेकर डांस पार्टी का आयोजन किया था। डांस पार्टी में बार बालाओ को भी शामिल किया गया था। बड़ी संख्या में युवा शराब के नशे में भी डूबे रहने का आरोप था। पुलिस को सूचना मिली कि कोरोना संकट काल में इस प्रकार के आयोजन पर प्रतिबन्ध के बाबजूद इस प्रकार का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा था। कार्यक्रम के बारे में आयोजको ने औपचारिक अनुमति भी नहीं ली थी। सूचना पर पुलिस आयोजन स्थल पर पहुची। पुलिस के इस कार्यक्रम पर रोक लगाने के प्रयास शुरू होते ही वहां हंगामा मच गया। पुलिस पर पत्थराव कर भगाने की कोशिश की गयी। पुलिस ने भी सख्त रुख अख्तियार किया। आयोजन पर रोक लगाने के लिए पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल बुलाया गया। इसके बाद आयोजन स्थल पर भगदड़ मच गया। उधर युवको ने बताया कि इस पार्टी में बगल के पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में नशे में धुत पुलिस कर्मी वहां पहुच गये। पुलिसकर्मी पूरे माहौल को गंदा करने में जुट गए। जब युवाओ ने इसका विरोध किया तो पुलिस उल्टे सभी के साथ मारपीट करने लगी। पुलिस के आक्रमक रुख से सभी सहम गए। सभी वहां से भाग गए। इस सम्बन्ध में पुलिस ने बताया की थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी गयी है।