शिबू पांडेय के निधन पर विभिन्न दलों के नेताओं ने जताया शोक।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
चकाई (शयाम सिंह तोमर) भाजपा के पुराने नेताओं में से एक एवं चकाई थाना क्षेत्र के तीनघारा गांव निवासी शिबू पांडेय की सड़क दुर्घटना में मौत की घटना के बाद चकाई के विभिन्न दलों के नेताओं, बुद्धिजीवियों एवं आमजनों नें गहरी संवेदना व्यक्त की है। स्व० पांडेय चकाई में भाजपा के सबसे पुराने नेताओं में से एक थे। शुक्रवार रात्रि सड़क दुर्घटना में मौत के बाद शनिवार को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अंतिम संस्कार से पूर्व चकाई भाजपा नेताओं द्वारा पार्टी का ध्वज ओढाकर सम्मान दिया गया। संवेदना व्यक्त करते हुए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष शालिग्राम पांडेय ने कहा कि शिबू पांडेय चकाई भाजपा की रीढ़ थे। इनके निधन से हम सबों ने अपना अविभावक खो दिया है। वही जदयू नेता राजीव रंजन पांडेय, जिला पार्षद गोविंद चौधरी, महेंद्र सिंह, मंटू उपाध्याय, अमित तिवारी, पलटू उपाध्याय भाजपा नेता मनोज पोद्दार, धर्मवीर आनंद, मनोरंजन पांडेय, अमित दुबे, संयोग केशरी आदि ने स्व० पांडेय के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। बताते चलें कि स्व० पांडेय महामंडलेश्वर कैलाशानंद जी महाराज के बहनोई भी थे।