विवाहिता की गला दबाकर हत्या ,लाश जब्त

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : सदर प्रखंड के हथियावां ओपी क्षेत्र में पड़नेवाले नेमदारगंज गांव में एक विवाहिता गुड़िया देवी का गला दबाकर किये जाने से सम्बंधित एक प्राथमिकी नगर थाना में दर्ज की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि दहेज की खातिर विवाहिता की हत्या किए जाने की एक प्राथमिकी मृतका की माँ सुनीता देवी द्वारा दर्ज कराई गई है। उधर पुलिस ने मृतका की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम करने हेतु सदर अस्पताल भेज दी। मुकदमें में उल्लेख किया गया है कि शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के पांची गांव की गुड़िया देवी की शादी तीन साल पहले नेमदारगंज गांव निवासी नवल यादव के पुत्र चन्दन यादव के साथ हुई थी। शादी के बाद दहेज के खातिर विवाहिता को बराबर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया।साथ ही उसकी हत्या गला दबाकर कर देने का आरोप लगाया गया। इस मामले में पति चन्दन यादव , देवर कुंदन कुमार , सोनू कुमार और सास चिंता देवी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। मृतका को एक दो वर्ष की बच्ची भी थी। जिसे साथ ले भागने का आरोप लगाया गया है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी की सूचना नही है। घटना के बाद सभी अभियुक्त घर छोड़कर भाग निकले है।