लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का शेखपुरा पहुंचने पर भव्य स्वागत

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा /बरबीघा : लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यहाँ पहली बार सोमवार को पहुंचने पर पार्टी नेताओ व एनडीए के लोंगो ने पूरी गर्मजोशी से सांसद चिराग पासवान का स्वागत किया गया। स्थानीय नेताओ ने स्वागत के लिए बड़े बड़े फूलो की माला से उन्हें ढक दिया। लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए स्थनीय नेताओ द्वारा विशेष रूप में बड़ी संख्या में महिलाओ को भी शामिल किया गया था। स्वागत में जुटी भीड़ और वाहनों की लम्बी कतार के कारण श्यमा सारोवर के सामने बायपास पर जाम की स्थित उत्पन्न हो गयी थी। लोजपा के स्थानीय नेता काफी उत्साहित दीख रहे थे। इसके पूर्व जिला में प्रवेश करते ही बरबीघा से ही उनके स्वागत में कार्यकर्त्ता की भीड़ जुटी हुई थी। जिला मुख्यालय आते समय रास्ते में आने वाले कई गावो में भी लोगो ने रोक रोक कर उनका स्वागत किया। उन्हें फूल माला प्रदान किया। इससे पूर्व सांसद चिराग पासवान ने बरबीघा शहर के श्रीकृष्ण चौक स्थित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की आदमकद प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। इस मौके पर नवादा संसदीय क्षेत्र के सांसद चंदन कुमार सहित अन्य मौजूद थे।