लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफल आयोजन हेतु सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित 

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
 आगामी लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के अवसर पर पूर्व तैयारी हेतु 29- नालंदा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत सात विधानसभा क्षेत्र यथा 171- अस्थावां , 172- बिहारशरीफ ,173- राजगीर (अनुसूचित जाति ) ,174 -इसलामपुर ,175- हिलसा, 176 -नालंदा एवं 177 -हरनौत में शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयरहित वातावरण में मतदान/मतगणना कार्य सम्पादन हेतु संबंधित कोषांग के वरीय/नोडल पदाधिकारियों को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा के क्रम में जिला निर्वाचन विभाग द्वारा गठित कोषांग यथा- कार्मिक कोषांग, स्वीप कोषांग, वाहन एवं सुगम कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सामग्री कोषांग, विधि व्यवस्था/आदर्श आचार संहिता/ सी विजील/ संचार योजना/ रूट चार्ट कोषांग, मतपत्र -सह- बज्र गृह कोषांग, अभ्यर्थी व्यय/ निर्वाचन व्यय/ लेखा अनुश्रवण कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, पोस्टल बैलेट पेपर कोषांग, इवीएम कोषांग, जिला निर्वाचन कोषांग, नाम निर्देशन कोषांग, अर्द्ध सैनिक बल कोषांग, डिजिटल कैमरा एवं बेव कास्टिंग कोषांग, जन शिकायत समाधान कोषांग कार्मिक कल्याण कोषांग, माइक्रो आब्जर्वर कोषांग, मतगणना कोषांग, सिंगल विंडो कोषांग आदि विषयों पर चर्चा करते हुए सभी कोषांग के संबंधित पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का ससमय निर्वहन हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।
कार्मिक कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि पे लेबल के अनुसार मजिस्ट्रेट ,प्रेजाइडिंग तथा अन्य मतदान कर्मियों का वर्गीकरण दो दिनों के अंदर सुनिश्चित करें ।
वाहन कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यकतानुसार वाहन का प्रकार, संख्या सहित रूट चार्ट शीघ्र उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें ।
प्रशिक्षण कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्य हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ।
समीक्षा के क्रम में अन्य कोषांग के संबंधित नोडल पदाधिकारी को भी उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा, जिला परिवहन पदाधिकारी,आईटी मैनेजर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे ।