लोकआस्था का चारदिवसिय महान पर्व छठ सम्पन्न

नालंदा
जनादेश न्यूज़ नालंदा
हिलसा (अविनाश कुमार सुमन) : लोकआस्था का चारदिवसिय छठ पर्व रविवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हो गया।सुबह चार बजे से ही छठ घाटो पर श्रद्धालुओं का भीड़ लगना शुरू हो गया।हिलसा एवं इसके आस -पास का क्षेत्र पूर्ण रूप से भक्तिमय हो गया।सभी गली मोहल्ला छठी मईया के पारंपरिक गीत केलवा के पात पर उग हो सूरज देव, पहिले -पहिले हम छठ कइली आदि गीतों से भाव विभोर हो गया।व्रतियों सुबह से ही जल में खड़े होकर सूर्योदय का इंतजार कर रहे थे।सूर्योदय होते ही श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया।लोगों ने अपने परिवार के साथ उदयगामी सूर्य को अर्ध्य देकर परिवार के लिए आशीर्वाद मांगा।लोगों का मानना है कि सूर्य उपासना करने से मनोवांक्षित फल की प्राप्ति होती है।अर्घ्य देने के पश्चात व्रतियों ने प्रसाद खाकर अपना व्रत तोड़ा।इसके पश्चात व्रतियों ने श्रद्धालुओं को भी प्रसाद दिया। सूर्य मंदिर घाट पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था।सभी चौक चौराहों पर पुलिस बलों की तैनाती एवं सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था।सूर्य मंदिर तलाव पर तालाव के चारों ओर बेरिकेडिंग एवं रोशनी का पूरा व्यवस्था किया गया।छठ व्रतियों को किसी प्रकार का दिक्कत नही हो इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इम्तियाज अहमद, अंचलाधिकारी अखिलेश शर्मा, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजदेव रजक,थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक सुरेश प्रसाद,अंचल पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कुमार,नगरपरिषद के कार्यपालक अधिकारी लगातार छठ घाटो का निरीक्षण कर रहे थे। विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा व्रतियों के लिए चाय स्टॉल, सरवत स्टॉल एवं फल का वितरण किया गया। रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा व्रतियों के लिए निःशुल्क दवा वितरण का व्यवस्था किया गया।पर्यावरण को संरक्षण रखने के लिए ग्रीन मिशन द्वारा निःशुल्क पौधा वितरण किया गया।