लक्ष्मीपुर में नये थानाध्यक्ष ने ग्रहण किया पदभार।

जमुई
लक्ष्मीपुर (गौतम यादव)
थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह का जमुई टाउन थानाध्यक्ष बनाये जाने के बाद जमुई एससी-एसटी थानाध्यक्ष 2009 बैच के राजकुमार को लक्ष्मीपुर थानाध्यक्ष बनाया गया है।गुरूवार को दोपहर लक्ष्मीपुर थाना पहुँच कर राजकुमार ने पदभार ग्रहण करते हुए अमन चैन और शान्ति का पैगाम दिया है।आम जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए अपराधियों पर नकेल कसने की बात कही है।
वहीं सुभाष कुमार सिंह का जमुई टाउन थानाध्यक्ष बनाये जाने पर लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में मायुसी छा गया है।क्योंकि उनके दो वर्षों के कार्यकाल में थाना क्षेत्र के
बड़े बड़े अपराधी सलाखों के पीछे पहुँच गये थे। जिसके कारण प्रखंड वासी अमन चैन और शान्ति से जीते थे। उनके बेहतर कार्यों को देखते हुए,आरक्षी अधीक्षक डॉ इनामुल हक मेंगनू ने जमुई टाउन थाना में थानाध्यक्ष का पदभार उन्हें सौंपा है।ताकि जमुई थाना क्षेत्र में बढते अपराधों पर लगाम लगाया जा सके।