रिकॉर्ड 82 संक्रमित मिले, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 944 हुई

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : पिछले चौबीस घंटो में 82 नए संक्रमण के मामले आये है. आंकड़ा बढ़कर अब 944 हो गयी है। हालाकि संतोष की बात यह है कि इसमें से 500 लोगो के स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं। यहाँ अब सक्रिय मरीजो की संख्या बढकर 444 हो गयी है। जिसमे से दो की मृत्यु और एक के लापता का आंकड़ा है। जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रशासन ने भी अब सख्ती बढ़ा दी है। अधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटा में यहाँ 82 नए पोजिटिव मामले की पुष्टि किये जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सभी लोगो का इलाज कोरोना प्रोटोकोल के अनुसार शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न प्रखंड प्रथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुल 1477 से ज्यादा जाँच किया गया। जिसमे अधिकांश एंटीजेन रैपिड किट से किया गया। जिसमे सबसे ज्यादा 24 का परिणाम अरियरी से पोजिटिव आया है। चेवाडा में 06 और 10 बरबीघा रेफरल स्वस्थ्य केंद्र से है, 16 घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के और सदर प्रखंड 03 का जाँच परिणाम पोजिटिव आया है। जिसमे मुरारपुर में लगाये गए विशेष शिविर की संख्या भी शामिल है। पोजिटिव परिणाम आने के बाद सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। होम आइसोलेशन किये जाने वाले लोगो परभी स्वस्थ्य विभाग की टीम लगातार नजर बनाये हुए है। वैसे सभी लोगो को मोबाइल पर स्वास्थ्य की जानकारी ले कर दवा और सलाह दिए जा रहे है। जिले में कोरोना संदिग्धों के सैम्पल के जाँच में तेज़ी आने के बाद संक्रमितो की संख्या भी तेज़ी से बढी है। स्वस्थ्य विभग कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पाने के लिए अधिक से अधिक जाँच पर जोर दे रहा है।