रालोसपा के युवा एवम सक्रिय कार्यक्रताओं की बैठक आयोजित

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा / अरियरी : शनिवार को शेखपुरा विधानसभा के डीहा एवं एकरामा पंचायत के डीहा एवं बेल खुंडी गांव में रालोसपा युवा के सक्रिय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नौजवान कार्यकर्ताओं को पार्टी में जोड़ा गया।
शेखपुरा विधानसभा के तमाम बूथो पर एक्टिव नौजवान को सोशल मीडिया पर भी एक्टिव करने की मुहिम में संयुक्त रुप से कार्य कर रहे युवा के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र कुशवाहा एवं युवा जिला अध्यक्ष देवन मुखिया ने बताया कि शेखपुरा विधानसभा के तमाम बूथों पर रालोसपा के एक्टिव कार्यकर्ता है। अब नए कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है ।खास करके सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले नौजवान को जोड़कर आने वाले विधानसभा के चुनाव को देखते हुए वर्चुअल मीटिंग कि अगर जरूरत पड़ी तो उसमें भी रालोसपा सबसे मजबूत स्थिति में रहेगी।पार्टी में नए जुड़ने वाले साथियों में डीहा गांव के मंटू कुशवाहा, दीपक कुशवाहा, बाल्मीकि कुशवाहा, दिनेश कुमार पंडित, पिंटू कुमार ,रविंद्र कुमार
एक रामा पंचायत के बेलखु़ंडी के जितेंद्र कुमार ,गणेश महतो, शिवबालक महतो, मिथुन कुशवाहा ,वकील यादव ,जितेंद्र कुशवाहा सहित अन्य उपस्थित थे।
इस मौके पर रालोसपा प्रदेश महासचिव रामानंद कुशवाहा, जय हिंद महतो ,भरत कुमार चंद्रवंशी, अरविंद महतो आदि रालोसपा के नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।