रालोसपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने को लेकर जनसम्पर्क अभियान चलाया

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : रालोसपा शेखपुरा विधानसभा में बूथ कमेटी बनाने से लेकर जन सम्पर्क अभियान चला रही है। रालोसपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बिगत दस दिनों से लगातार जन संवाद यात्रा किया जा रहा है। पार्टी चलो गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत संगठन को बुनियादी स्तर पर मजबूत कर रही है। महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि बुनियादी स्तर पर मजबूत पैठ बनाने के लिए रालोसपा ग्रामीण स्तर पर अपने विचारों को जन जन तक साझा कर रही है। उन्होंने बताया कि लोगों से सकारात्मक अपेक्षायें दल के प्रति बातचीत में दिख रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा जन सरोकार से जुड़े मुद्दों को ससमय बिहार सरकार के विरुद्ध संघर्षों को लेकर जनता के बीच गंभीर चर्चा है। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूरों की समस्या, कॉलेजियम सिस्टम, उद्योग, चमकी बुखार, शेल्टर होम बलात्कार कांड, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और सृजन घोटाले में बिहार सरकार की कुत्सित कार्यप्रणाली साफ दिखाई पड़ रही है। जिला अध्यक्ष ने बताया कि रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल कुमार, रालोसपा के प्रदेश महासचिव बिपिन चौरासिया, प्रदेश महासचिव प्रमोद यादव, प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर कुशवाहा और विजय कुशवाहा लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पप्पू राज, अमीर महतो के नेतृत्व में एक टीम लगातार घाटकुसुम्भा प्रखंड में बूथ कमेटी और पार्टी के विस्तार पर काम कर रहे हैं। वहीं गौतम साव, अंकुश कुमार और बत्तन साव के नेतृत्व में युवाओं और छात्रों के बीच लगातार काम कर रहे हैं।