राम जन्मभूमि में मंदिर के शुभारम्भ पर निकाली रैली

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : अयोध्या में बुधवार के दिन रामजन्म भूमि पर भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण का शुभारंभ किये जाने पर यहां लोंगो ने श्री राम रैली निकाली। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कैथवा गांव में आकर्षक व भव्य श्री राम रैली निकाली गई। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय जन जन पार्टी के जिला अध्यक्ष सह भूतपूर्व भारतीय थल सेना के सैनिक गोपाल जी तथा लोजपा के जिला महासचिव सौरव कुमार ने किया। रैली में शामिल लोग ध्वज पताका लिए नाचते गाते पूरे गांव की परिक्रमा की। रैली में शामिल लोग भगवान श्री राम का जयकारा भी लगा रहे थे। रैली में शामिल विशेष तौर पर युवाओं ने ज्यादा उत्साह देखा जा रहा था। इस रैली में राजीव कुमार , मनोज राज सहित सैकड़ों लोग शामिल थे। राम मंदिर के निर्माण कार्य के शुभारम्भ को गोपाल जी ने कहा कि भारत की सभ्यता और संस्कृति के अध्याय में यह एक नया अध्याय आज से जुड़ गया है। जो भारतवासियों के लिए गर्व की बात है।