रामजन्म भूमि पूजन को लेकर लोंगो में उत्साह भदौन्स गांव में सुंदर कांड का पाठ

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा /बरबीघा / घाटकुसुम्भा : अयोध्या में रामजन्म भूमि पूजन को लेकर यहाँ भी लोगो के बीच भारी उत्साह देखा जा रहा था। शहर से लेकर गाव तक लोग उत्साह में डूबे नजर आ रहे थे। भूमि पूजन के शुभ मुहूर्त पर यहाँ लोगो ने जमकर आतिशबाजी भी की। जिला के विभिन्न क्षेत्र से जश्न और उत्सव का समाचार लगातार प्राप्त हो रहा है। सदर प्रखंड के कैथवा गाव में उत्साही युवको ने अखंड रामधुन का आयोजन किया। वहीँ घाटकुसुम्भा प्रखंड क्षेत्र के भदौस गाव में रामचरित्र मानस के सुंदर काण्ड का समवेत पाठ आयोजित किया गया। अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि भव्य मंदिर निर्माण के एतिहासिक क्षण में भागीदार बनने को लेकर भगवती स्थान भदौस द्वारा विशेष आयोजन किया गया। समिति द्वारा वेदोक्त मन्त्र द्वारा संकल्पीत पूजा, शांति मन्त्र पाठ, अखंड सुन्दर काण्ड पाठ, अखंड सीताराम संकीर्तन चौबीस घण्टे किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में किया गया।उधर नगर क्षेत्र में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा लोगो के बीच मिठाई वितरित किया गया। लोगो ने इस अवसर पर रात्रि में दीपावली बनाने की योजना भी पहले से बना रखी थी। शाम होते ही जिले के अधिकांश घरों में दीपक जगमजाने लगा. बड़ी संख्या में लोगो ने इस अवसर पर घर के दरवाजे पर रंगोली भी सजा रखी थी. अयोध्या में आयोजित श्री राम जन्म भूमि पूजन को लेकर बड़ी संख्या में लोग टीवी से चिपके रहे। लोगो ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री आदित्यनाथ योगी को भी सुनते रहे।