राजद कार्यालय में हुई पार्टी की समीक्षा बैठक

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई(उपेन्द्र तिवारी ) : राष्ट्रीय जनता दल प्रधान कार्यालय में बुधवार को राजद जिला अध्यक्ष अशोक कुमार राम की अध्यक्षता में पार्टी की एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से राजद संगठनात्मक सदस्यता अभियान 2019 से 2022 की समीक्षा की गई। इस बैठक में जिला प्रभारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा जिले में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गयी। साथ ही पार्टी के सभी पदाधिकारियों व सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं प्रखंड अध्यक्षों को निर्देश दिया कि उन लोगों के पास पार्टी की सदस्यता का जो भी रसीद शेष बचा रह गया है उसे 2 से 3 दिनों में जमा कर दें। उन्होंने दल में संगठन की महत्ता पर विस्तार से चर्चा की । सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी सत्येंद्र पासवान ने भी सदस्यता अभियान सत्र 2019 – 2022 हेतु समीक्षा की तथा सभी उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रकोष्ठ अध्यक्षों से बारी—बारी सदस्यता बैंक के बारे में जानकारी ली एवं सुझाव दिया। इसी बैठक में जिला प्रधान कार्यालय में 13 नवंबर को बैठक की घोषणा की गई। इस अवसर पर चकाई विधायक सावित्री देवी ने भी सदस्यता अभियान के प्रति सभी उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से शीघ्र सदस्यता रसीद जमा करने को कहा। विधायक विजय प्रकाश ने बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में सदस्यता अभियान सत्र 2019 -2022 की समीक्षा की। इस बैठक में राष्ट्रीय जनता दल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।