मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे राजगीर , गुरुद्वारा में टेका मत्था गुरुद्वारा निर्माण कार्य का लिया जायजा

नालंदा राजगीर
जनादेश न्यूज़ नालंदा
राजगीर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने लाव लश्कर के साथ अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल राजगीर पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतल कुंड साहिब राजगीर में मत्था टेका। उसके बाद नवनिर्मित गुरुद्वारे का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य का जायजा भी लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 4 दिनों से चल रहे लंगर कार्यक्रम में भी शिरकत कर प्रसाद ग्रहण किया। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मुझे उस दिन सबसे ज्यादा खुशी होगी जिस दिन नवनिर्मित गुरुद्वारा पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा और मुझे पूरा भरोसा है सिर्फ बिहार नहीं, पूरे देश के नहीं बल्कि दूसरे देश के भी लोग इस गुरुद्वारा का दर्शन करने आएंगे और इस स्थल के बारे में जानकारी लोगों को मिलेगी तो सब के प्रति सबके मन में यहां के प्रति सम्मान का भाव पैदा होगा। राजगीर हर धर्म संप्रदाय के लोगों के लिए एक खास जगह के रूप में उभर रहा है। ऐसी मान्यता है कि इस इलाके के आसपास ज्यादातर गर्म कुंड है।जिसके बाद गुरु नानक साहब जब राजगीर आए उन्होंने जब पैर से यहां के पानी को छुआ तो यहां शीतल कुंड का निर्माण हो गया। उन्हीं के भ्रमण के बाद इस इलाके में शीतल कुंड का पानी ठंडा होने लगा। गुरु गोविंद सिंह महाराज का 350 में प्रकाश वर्ष जब पटना में मनाया जा रहा था। उसी दौरान हमने कहा था कि राजगीर में भी एक गुरुद्वारा का निर्माण होगा।
गुरु गोविंद सिंह महाराज का जन्म स्थल को देखने के लिए पटना साहिब आएंगे तो उसी तरह से गुरुनानक देव जी महाराज के लिए राजगीर जरूर आएंगे क्योंकि यह मामूली बात नहीं है 7 कुंड का पानी गरम और एक जगह जहां पर गुरु नानक देव जी महाराज आए वहां के पानी को ठंडा कर दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मखदूम कुंड भी पहुंचे और वहां मजार पर चादर पोशी की उसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मखदूम कुंड में भी चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लिया.