मुंगेर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 7 मिनी गन फैक्ट्री का उद्वभेदन।

मुंगेर
                        जनादेश न्यूज़ मुंगेर                                    मुंगेर (गौरव कुमार मिश्रा) मुंगेर पुलिस को उस वक़्त बड़ी कामयाबी मिली है. मिली जब गुप्त सूचना के आधार पे मुंगेर पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस ने 7 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने छापेमारी में भारी मात्रा में निर्मित और अर्द्धनिर्मित हथियारों के साथ हथियार बनाने का सामान को भी बरामद किया और 4 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया .आस पास के राज्यों में चुनाव आते ही मुंगेर में अवैध हथियारों की मंडियां सजनी शुरू हो जाती हैं एवं इन मंडियों में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त बड़े पैमाने पे शुरु हो जाता है। बताते चले की झारखंड में चुनाव होने बाले हैं जिस कारण मुंगेर में अवैध हथियारों की डिमांड बढ़ गई है. वहीं मुंगेर एस पी की इसपे पैनी निगाह थी। एसपी डॉ. गौरव मंगला ने एक टीम बनाकर इलाके में विशेष छापेमारी की . विशेष टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह के दियारा इलाके में छापेमारी कर 7 मिनी गन फैक्ट्री का उद्वभेदन किया। वहीं इस टीम के द्वारा जामालपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाके से चोरी की गयी मोटर साइकिल के साथ 3 मोबाइल भी बरामद किया गया जिसे एक बड़ी कामयाबी के रुप में देखा जा रहा है।