नवादा : लोकसभा चुनाव खत्म हो हो गया है ,इसी साथ कुछ महीने बाद विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सभी पार्टी के संभावित प्रत्याशी अभी से हीं तोड़जोड़ की राजनीति में लगे हैं। भाजपा के चर्चित पुराने नेता व शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेन्द्र चौधरी भी रजौली (सु .) सीट पर अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं। वे पिछले कई वर्षों से इस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। वे लगातार जनसंपर्क और सदस्यता अभियान चलाकर रजौली विधानसभा क्षेत्र के लोगों क़ो गोलबंद करने में लगे हैं। बता दें कि पिछले दो चुनाव से यहां राजद के प्रत्याशी चुनाव जीत रहे हैं। हालांकि इसके पूर्व यहां से भाजपा के हीं कंडीडेट्स चुनाव जीत रहे थे। अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित इस क्षेत्र में पासी और राजवंशी समाज की बहुलता है। राजद जहां पासी उम्मीदवार दे रहे हैं वहीं भाजपा राजवंशी समाज से उम्मीदवार दे रहें हैं। जिसमें पासी उम्मीदवार प्रकाशवीर चुनाव जीत रहे हैं। ऐसे में इस बार भी उम्मीद जतायी जा रही है कि पासी जाति से हीं भाजपा उम्मीदवार देगी। जिसके लिए प्रो॰ सुरेन्द्र चौधरी लगातार बैठक कर चुनाव तैयारी में जुटे हैं। शनिवार क़ो उन्होंने रजौली विधानसभा क्षेत्र के लौंद और सिरदला में पार्टी नेताओं और पासी समाज के लोगों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया। उन्होंने कहा रजौली में इसबार भाजपा पासी उम्मीदवार देगी ,जिसक़ो लेकर उनकी दावेदारी प्रथम है। वे अभी से हीं लोगों क़ो एकजुट कर अपने पक्ष में समर्थन करने की अपील कर रहे हैं। वे विगत कई वर्षों से रजौली क्षेत्र में भाजपा और स्वयं के लिए जनहित में कार्य कर रहे हैं। वे गांव – गांव जाकर अपनी बात रख रहें हैं। हालांकि अभी चुनाव का घोषणा नहीं हुआ है ,लेकिन चुनाव की पूरी तैयारी की जा रही है। सामाजिक कार्यों में भी सुरेन्द्र चौधरी बढ़ -चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।