भाजपा के पूर्व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष का हार्ड अटैक से निधन,पंचतत्व में विलीन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
बरहट(धीरज कुमार सिंह) : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला प्रमुख रहे मलयपुर निवासी विरेन्द्र कुमार सिंह का निधन शनिवार के अहले सुबह अस्पताल में इलाज के हार्ट अटैक के कारण हो गई। ये 77 वर्ष के थे।इनके निधन से शोक की लहर दौड़ गयी है। परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुँचे जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है,श्री सिंह से व्यक्तिगत हमारे संबंध था उनके परिवार के प्रति सहानुभूति है।इस शोक के घड़ी में उनके परिवार से मिलने पहुँचे जमुई भाजपा के जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह,लोजपा के जिलाध्यक्ष रुबेन कुमार सिंह,भाजपा नेता विकास सिंह,सुबोध सिंह,पुर्व मुखिया संजीत कुमार सिंह,राजीव कुमार सिंह ने श्री सिंह के परिजनों से मिलकर गहरा शोक व्यक्त किया एवं कहा की उनका जीवन गरीब,पिछड़े किसानों को समर्पित था अपने स्वभाव से वो सरल एवं मृदुभाषी थे। श्री सिंह के बड़े पुत्र कमलजीत सिंह भाजपा के समर्पित व निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।श्री सिंह का अंतिम संस्कार मलयपुर के आंजन नदी के घाट पर किया गया।