भाजपा की बैठक में सप्तऋषि कार्य की समीक्षा

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा। शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में बरबीघा विधानसभा के शेखपुरा पश्चिमी मंडल शेखोपुर सराय मंडल के कुछ प्रमुख लोगों की एक बैठक जिला अध्यक्ष सुधीर कुमार की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें शेखपुरा पश्चिमी मंडल और शेखोपुर सराय मंडल में सप्त ऋषि कार्य की समीक्षा की गई और जल्द से जल्द सप्त ऋषि कार्य को पूरा करने का अनुरोध किया गया। जिसमें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज कुमार सिन्हा,जिला महामंत्री संजय कुमार उर्फ कारू सिंह,अरविंद कुमार, जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार,युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष गौतम कुमार, आ ई टी सेल के जिला संयोजक गौरव कुमार,पंचायती राज प्रकोष्ठ जिला संयोजक अजय कुमार,मंडल अध्यक्ष भूपेश कुमार,अजय यादव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे! सभी ने आश्वासन दिया कि सप्त ऋषि कार्य को जल्द से जल्द पूरा कर दिया जाएगा। बैठक में संगठन की मजबूती , विस्तार और आगामी विधान सभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।