भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
गिद्धौर( अजित कुमार यादव): रविवार की देर संध्या प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार जायसवाल का गिद्धौर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा लार्ड मिंटो टावर के समीप भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कल्याण सिंह युवा नेता कुणाल सिंह रंजीत साव,धीरेंद्र पांडेय,पिंकू साह,शंकर यादव सहित कई कार्यकर्ताओं एवं पार्टी पदाधिकारियों ने उन्हें डॉ. श्री जायसवाल को पार्टी के प्रदेश पद की कमान शीर्ष कमिटी द्वारा सौंपे जाने पर उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी। वहीं मौके पर उपस्थित नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जायसवाल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की बात कही।
वहीं उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं से देश के नेतृत्व करता व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा किये जा रहे जनहित एवं लोकहित से जुड़े कार्यों को जन जन तक पहुंचने एवं उनके लाभ से उन्हें अवगत कराते हुए समाज व राज्य के विकास में सरकार के साथ अपनी महती भूमिका निभाने की कार्यकर्ताओं से बात कही। इस मौके पर दर्जनों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।