भाजपा कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री का किया भव्य स्वागत।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सिकन्दरा (प्रवीण कुमार दुबे) : आज बुधवार को महादेव सिमरिया में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार का भव्य स्वागत किया। यहां भाजपा मंडल महादेव सिमरिया के पदाधिकारियों व प्रमुख कार्यकर्ताओं के द्वारा श्री कुमार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद इस क्षेत्र के किसानों तथा महिलाओं ने श्री कुमार से मिलकर अपनी अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। साथ ही विभिन्न जन समस्याओं के समाधान हेतु एक आवेदन भी उन्हें दिया। लोगों से मुखातिब होते हुए कृषि मंत्री ने तमाम जन समस्याओं के समाधान हेतु अविलंब कार्रवाई का आश्वासन दिया । आज के स्वागत समारोह में प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य विकास सिंह , नरेंद्र कुमार सिंह, महादेव सिमरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, अवधेश सिंह ,देवेंद्र सिंह, महेश आनंद ,सुबोध कुमार सिंह, मकेश्वर रजक ,पवन वर्मा, प्रकाश सिंह ,प्रताप सिंह ,ओंकार प्रसाद वर्णवाल एवं राजग गठबंधन के ढेर सारे प्रमुख कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर अपनी अपनी भागीदारी निभाई।