भगवान चित्रगुप्त की पूजा की तैयारी चरम पर

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
जमुई(उपेन्द्र तिवारी) : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की जिला इकाई जमुई की ओर से जिले में कायस्थ समाज के धरोहर के रूप में विख्यात “भगवान चित्रगुप्त ” के मंदिर में आगामी 29 अक्टूबर को आयोजित होने वाली चित्रगुप्त – पूजा की तैयारी चरम पर है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार चित्रगुप्त-पूजा की तैयारी पूरे जोर शोर से की जा रही है। तय कार्यक्रम के अनुसार 29अक्टूबर को सुबह पूजा-अर्चना संपन्न होने के पश्चात प्रसाद वितरण होगा। उसके बाद कायस्थ समाज के लोगों के बीच एक सह भोज का आयोजन किया जाएगा। श्री सिन्हा के शब्दों में चित्रगुप्त पूजन समारोह को भव्यता प्रदान करने के लिए जमुई जिला मुख्यालय के तमाम घरों तक पहुंच कर लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। उनके अनुसार विगत 1 सप्ताह से युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के सदस्य टोली बनाकर तमाम मोहल्लों में घूम घूम लोगों को आमंत्रित कर रहे हैं। चित्रगुप्त पूजन समारोह को सफल बनाने में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के महासचिव डॉ मनोज कुमार सिन्हा,कोषाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा,उपाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद,राकेश कुमार रंजन,भूपेंद्र सिन्हा मनोज कुमार पप्पू,विपिन कुमार सिन्हा,अमित कुमार आदि पूरे समर्पण के साथ महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। हरेक प्रकार की तैयारी पर काफी बारीकी से नजर रखी जा रही है ताकि सम्पूर्ण कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संपन्न कराया जा सके।