प्रथम प्रधानमंत्री की 130 वीं जयंती को कांग्रेस जनों ने समारोह पूर्वक मनाया।

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई 
जमुई(उपेन्द्र तिवारी) : भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और प्रथम प्रधानमंत्री पं० जवाहरलाल नेहरु की 130 वीं जयंती को जमुई जिला कांग्रेस ने समारोह पूर्वक मनाया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सबसे पहले जिला कांग्रेस अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने चाचा नेहरू के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उपस्थित तमाम कांग्रेस जनों ने नेहरू जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। तत्पश्चात लोगों को संबोधित करते हुए श्री सिंह ने चाचा नेहरू की जीवनी और कीर्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज लोगों को उनके मार्ग पर चलते हुए साम्प्रदायिक शक्तियों और फिरकापरस्त व मौकापरस्त ताकतों को जवाब देने की आवश्यकता है। कांग्रेस कार्यालय में आयोजित नेहरूजी के इस जयंती समारोह में पूर्व जिला अध्यक्ष सीएल सिंह, उपाध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद देवी जी, कांग्रेस प्रवक्ता सदानन्द सिन्हा, सुधीर सिंह, नीतेश्वर आजाद, भासो यादव, राजेन्द्र यादव, विशुन राम, धर्मेंद्र पासवान, अनिल सिंह, राजू भगत, नन्दूजी, रामाश्रय सिंह, ब्रह्मदेव पासवान, सुनील सिंह, कुमार गंधर्व, दिलीप रविदास सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।