प्रखंड स्तरीय रवि महोत्सव का आयोजन

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
सोनो (सरोज कुमार दुबे ) : प्रखंड के कृषि भवन में आज प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी के नेतृत्व में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार और किसान भाई लोग मौजूद थे। कार्यशाला में रबी फसल के बारे में जानकारी दिया गया ।इस रवि महोत्सव में सभी गणमान्य लोग मौजूद थे। इसमें किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता, रवि फसल 2019 की योजना, कृषि यांत्रिक क्रियान्वयन की जानकारी, मिट्टी स्वास्थ्य प्रबंधन समेकित कृषि का विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि जी प्रखंड कृषि पदाधिकारी सूर्य देव प्रसाद महतो एवं केवीके वैज्ञानिक प्रमोद सिंह के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत समिति सदस्य दिलीप राम कृषि समन्वयक कमलजीत कुमार, राजेश कुमार पंडित, प्रियंका वर्णवाल एवं किसान सलाहकार निरंजन कुमार सिंह, उदय कुमार, संजीव कुमार, निरंजन मंडल, मंटू रावत, मंटू राम, दिलीप दास, अशोक दास, परमानंद श्री और मनोज यादव। प्रगतिशील कृषक अरविंद सिंह रजौन, दीपक सिंह महेश्वरी, गोवर्धन मंडल गंदर सभी लोग उपस्थित थे।