पोजेटिव लोंगो को काउंसलर दे रहें बचाव की जानकारी

शेखपुरा
जनादेश न्यूज़ शेखपुरा
शेखपुरा : कोरोना पोजिटिव पाए जाने के बाद सभी का निबंधन किया जाता है। उसके बाद काउंसलर द्वारा उनको घर में रहने की जानकारी दी जाती है। उनको घर में कैसे रहना है। मास्क का प्रयोग कब करना है, खाने के बर्तन अलग होने चाहिए, शौचालय की व्यवस्था अलग होनी चाहिए, घर के लोगों से आइसोलेशन के दौरान दूरी बनाकर रहना है ताकि साथ ही मास्क का डिस्पोजल, हाथों की सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात बताई जाती है। ताकि इस पास के पर्यावरण को भी सुरक्षित व संक्रमण से बचाता जाय। होम आइसोलेशन के दौरान अगर कोई लक्षण उभर कर आते हैं तो शीघ्र इसे स्थापित कॉल सेंटर में देने की बात बताई जाती है। अगर मरीज को कोई असुविधा जैसे सांस लेने में परेशानी, शरीर में ऑक्सीजन लेवल में गिरावट तो शीघ्र सूचित करने की बात बताई जाती है और वह डॉक्टर से सलाह लेना चाहता है । होम आइसोलेशन रहने वालो को सभी प्रकार के सलाह दी जाती है।