रजौली (नवादा) थाना क्षेत्र के छपरा गांव के रस्ते पर उजला रंग के प्लास्टिक के बोरे में रहे 120 लीटर देशी महुआ शराब को पीएसआई रौशन कुमार ने जब्त किया।जबकि शराब तस्कर पुलिस को पीछा करते देख शराब को बाइक से नीचे गिराकर भागने में सफल रहा।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे शराब की खेंप को लेकर गुप्त सूचना मिली।सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कानूनी कार्रवाई को लेकर थाने में पदस्थापित पीएसआई रौशन कुमार को सशस्त्र पुलिस बलों के साथ भेजा गया।छापेमारी के दौरान शराब तस्कर का पीछा किया गया।जिससे शराब तस्कर भयवश शराब को छपरा गांव के पीसीसी रास्ते पर शराब से भरी प्लास्टिक की बोरी को फेंककर भाग खड़ा हुआ।जब्त शराब की मात्रा 120 लीटर देशी महुआ शराब है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब तस्कर की पहचान सिरोडावर गांव निवासी रामप्रवेश यादव के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है।साथ ही कहा कि जब्त शराब एवं तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।वहीं भागने वाले शराब तस्कर को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही गई।