पाडो दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गांधी संदेश यात्रा का कार्यक्रम,बापू का राम-राज्य मोदी का सु-राज्य

जमुई
जनादेश न्यूज़ जमुई
बरहट( संजय कुमार/धीरज कुमार सिंह ) : प्रखंड के पाडो दुर्गा मंदिर के प्रांगण में गांधी संदेश यात्रा कार्यक्रम के नायक राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा जी के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
इस कार्यक्रम की शुरुआत देवी माता के गीतों से हुआ।
वहीं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर आधारित भी गायक ने भोजपुरी गीत गाते हुए
माई दर्शन दिखा दे इंटरनेट पर, माँ आशीर्वाद भेजी वाट्स एप पर।वहीं साक्षी गायिका ने भी छठी मईया के एवं दुर्गा मां के गीतों से दर्शकों को झुमाया।तत्पश्चात राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा जी का आगमन होता है।उपस्थित झाझा विधायक रविन्द्र यादव, जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह,जिला अध्यक्ष भास्कर सिंह, भाजपा नेता विकास सिंह,कन्हैया कुमार सिंह,संजय सौरभ,अर्चना वर्णवाल एवं अन्य ने मुख्य अतिथि को माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि भाजपा के राज्यसभा सांसद रविन्द्र किशोर सिन्हा ने बताया कि गांधी संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू हुआ है और 30 जनवरी तक पुरे प्रदेश के गाँव-गाँव घुम-घूमकर गाँधी जी के 150 वीं जयंती पर उनके संदेशों को लोग,समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि प्लास्टिक जैसे उत्पाद जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है।उसे हमें त्यागना होगा और थैले को थामना होगा।प्लास्टिक या पोलीथिन का उपयोग एक बहुत बडा कारण है नदी,पोखर,आहर व कुएँ में पानी की विकट समस्या।
वहीं किसानों के लिए उन्होंने कहा कि कम से कम एक जोड़ी देशी गाय का पालन करें और उसके गोबर और गौ मूत्रों से अपने खेती में उपज बढावे और उनके गौ मूत्रों से किट नाशक या जीवा अमृत जैसे दवाओं का प्रयोग करके खेतों में उर्वरा शक्ति को बढावें।
इस अवसर पर अरूण कुशवाहा,राम लखन राम,मुन्ना सिंह, ब्रिजेश सिह राजपूत,डाॅ बम-बम पाण्डेय,अरूण कुशवाहा,मिथिलेश कुमार सिंह एवं अन्य बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया है ।